Home डेली न्यूज़ चेक बाउंस के 6 मामलों में 10 साल से फरार इनामी आरोपी...

चेक बाउंस के 6 मामलों में 10 साल से फरार इनामी आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कोतवाली पुलिस ने वर्षों पुराने लंबित मामलों के निराकरण हेतु चलाए जा रहे न्याय पथ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेक बाउंस से संबंधित 6 अलग-अलग प्रकरणों में पिछले 10, 9 और 7 वर्षों से फरार चल रहे 31,000 के इनामी वारंटी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, चैतगिरी कॉलोनी निवासी आरोपी हरिचरण कुशवाहा (पटेल) पिता ललिता प्रसाद कुशवाहा के विरुद्ध वर्ष 2016, 2017 एवं 2019 के चेक अनादरण (चेक बाउंस) से जुड़े 6 अलग-अलग प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन थे। आरोपी लगातार न्यायालयीन पेशी से बचते हुए लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस द्वारा 31,000 का इनाम भी घोषित किया गया था।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here