
बक्सवाहा। गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर संपूर्णता अभियान कैंप का आयोजन शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा मे किया गया जिसमे 26 गर्भवती महिलाओं का एएनसी चेकअप किया गया। चेकअप के बाद इन सभी महिलाओं को अल्ट्रा सोनोग्राफी के लिए बड़ामलहरा हॉस्पिटल रिफर किया गया। सभी महिलाओं को आज दिनांक से प्राइवेट संस्था पर सोनोग्राफी कराने पर 500 रूपए की राशि का भुगतान राज्य स्तर से किया जाने का प्रावधान किया गया है। बीएमओ सत्यम असाटी के द्वारा आकांछी ब्लॉक बक्सवाहा में सम्पूर्णता अभियान अंतर्गत सभी गर्भवती महिलाओं को प्रथम तिमाही में ही जाँच कराने एवं सभी व्यक्तियों को सुगर एवं बीपी की जाँच कराने का संदेश दिया गया। कैंप में उपस्थित बीएमओ सत्यम असाटी, डा. आयुषी, डा. रविराज, बीपीएम रविंद्र सिंह, स्टोर प्रभारी लाखन सिंह, दीपक बाल्मीक, आरजी मिश्रा, शिवी राजपूत, नीलम गुप्ता, रामेश्वर सावले उपस्थित रहे।









