Home छतरपुर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चलाया जा रहा स्वर्णिम प्रशासन मध्य प्रदेश जागृति अभियान

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चलाया जा रहा स्वर्णिम प्रशासन मध्य प्रदेश जागृति अभियान

12
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। पर्यटन नगरी के ब्रह्माकुमारी आश्रम में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में मन प्रबंधन से स्वर्णिम प्रशासन मध्य प्रदेश जागृति अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कविता राजे, भाजपा नेत्री मयंका गौतम, शिल्पी जैन, नमिता श्रीवास्तव सहित अन्य महिलाएं शामिल हुईं। इस मौके भोपाल से आईं डॉक्टर बीके रीना दीदी ने कहा कि महिलाएं इस समाज को जैसा चाहें, वैसा बना सकती हैं। महिलाओं के अंदर वह शक्ति है, जिससे संसार का निर्माण होता हैं। उन्होंने कहा कि मन का प्रशासन और परिवार में सामंजस्य, मधुरता, प्रेम, एकता, सहानुभूति बनाए रखना नारी शक्ति का कार्य है।कार्यक्रम का संचालन छतरपुर की ब्रह्माकुमारी रीना बहन ने किया। ब्रह्माकुमारी रिचा बहन ने सभी को एक्टिविटी कराकर उमंग उत्साह से भर दिया। कुमारी रोशनी ने सुंदर नृत्य के माध्यम से नारी शक्ति को अपनी शक्ति से अवगत कराया। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कविता राजे ने कहा कि हमें मौका मिले तो हम घर में और बाहर सभी जगह अपनी शक्ति को बखूबी दिखा सकते हैं। महिलाओं में इतना अनुशासन है कि वे अपने हाथ की चूड़ी को टूटने से बचाते हुए सभी काम कर लेती हैं। मयंका गौतम ने कहा कि आध्यात्मिकता के बिना जीवन अधूरा है, हम सभी अगर थोड़ा समय अपने लिए निकालें और अपनी आत्मिक उन्नति के लिए काम करें तो निश्चित रूप से हम भी जीवन में और आगे बढ़ेंगे। ईश्वरीय सौगात एवं प्रसाद भी वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here