Home छतरपुर 11 केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, बड़ा हादसा टला

11 केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, बड़ा हादसा टला

12
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। नगर के कालका विवाह घर के पीछे वाली गली में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे 11 केवी की हाइटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर जमीन में गिर गया। गनीमत रही कि गली सूनसान होने के कारण लोग वहां पर मौजूद नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हैरानी की बात तो यह है कि सड़क पर तार गिरने के आधे घंटे बाद भी बिजली विभाग की टीम वहां पर नहीं पहुंची। जिससे स्थानीय लोग निगरानी करते रहे कि कहीं कोई आवारा मवेशी करंट की चपेट में न आ जाए।स्थानीय निवासी देवकरण ने बताया कि हम लोग अपने घरों में थे, इसी बीच अचानक फाल्ट के कारण तार मेन लाइन का तार टूट गया और बिजली गुल हो गई। हम लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो सीसी सड़क के बीच में तार पड़ा देखकर बिजली कंपनी को सूचना दी। लेकिन काफी देर तक कोई नहीं आया। आधे घंटे बाद जब बिजली कंपनी की टीम आई तो उन्होंने सुधार कार्य किया। वार्डवासियों ने बताया कि बुधवार को गली में लोगों की चहल-पहल नहीं थी, वरना भीड़ भाड़ के समय तार टूटकर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने बताया कि यहां पर लगे बिजली के खंभों पर केवल लाइन के तारों का मकडज़ाल फैला हुआ है। यह तार नीचे भी झुके रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों से मांग की है कि बारिश के पहले तारों को सही तरीके से मेंटनेंस किया जाए, ताकि कोई हादसा न हो सके।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here