हादसों में हताहत हो रहे श्रद्धालु, नहीं हो रही वाहनों की जांच
छतरपुर। देश भर के श्रद्धालु इन दिनों जिले के प्रख्यात तीर्थ क्षेत्र बागेश्वर धाम पर हनुमान जी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इन श्रद्धालुओं को छतरपुर और खजुराहो से ग्राम गढ़ा में स्थित बागेश्वर धाम तक ले जाने के लिए सैकड़ों की तादाद में टैक्सियों और ई रिक्शा का संचालन किया जा रहा है जब ये टैक्सियां श्रद्धालुओं को लेकर बागेश्वर धाम जाती हैं तो ओवरलोड होने के कारण कई बार हादसे हो जाते हैं। दो दिन पहले ही एक ओवरलोड टैक्सी व कार के बीच हुई टक्कर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं लेकिन पुलिस और प्रशासन ओवरलोड वाहनों की रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।ट्रेक्टर पलट चुके, टैक्सियां पलटीं, कई लोग मारे गएजिले में इस एक माह के भीतर ही कई बड़े हादसे घटित हो चुके हैं। बड़ामलहरा और बिजावर क्षेत्र में ट्रेक्टर-ट्रालियों के पलटने के दो गंभीर मामले सामने आ चुके हैं जिनमें आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह बागेश्वर धाम की ओर जाने वाले ओवरलोड वाहन भी कई बार हादसे के शिकार हुए और लोगों की मौत हो चुकी है फिर भी ऐसे वाहनों के विरूद्ध कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।इनका कहना5ओवरलोड वाहनों के कारण हो रहे हादसों को देखते हुए हमने ट्रेक्टर की ट्रॉलियों पर यात्रियों के परिवहन पर रोक लगाई है इसी तरह अन्य स्थानों पर भी ओवरलोड वाहनों की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।संदीप जीआर, कलेक्टर








