Home छतरपुर मोहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

मोहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मुस्लिम समाज के आगामी त्यौहार मोहर्रम को लेकर पुलिस एवं प्रशासन ने रविवार को सिटी कोतवाली में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया। बैठक में सीएसपी अमन मिश्रा सहित प्रशासन, नगर पालिका और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सभी समाजों और धर्मों के लोगों को आमंत्रित कर त्यौहार के संबंध में जानकारी ली गई।सीएसपी ने कहा कि मोहर्रम का पर्व परंपरा के अनुसार शहर में मनाया जाएगा। ताजियों के विसर्जन के संबंध में मुस्लिम समाज के लोगों से चर्चा की गई है। शांतिपूर्ण ढंग से ताजियों का विसर्जन हो इसके लिए प्रशासन तैयारियां करेगा। बैठक में नागरिकों ने अपने सुझाव दिए जिन पर प्रशासनिक टीमें अमल करेंगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here