
नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन
छतरपुर। युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका शहर का श्री राम सीनियर सिटीजन गु्रप राम नाम मंडल ने विगत 13 जुलाई को 22 में वर्ष में प्रवेश कर लिया है। इस अवसर पर रविवार मरई माता मंदिर पर एक पार्टी का आयोजन किया गया इसी के साथ मंडल की नवीन कार्यकारिणी का आंशिक फेर बदल के साथ निर्णायक द्वय समाजसेवी श्री राधेलाल जी असाटी एवं श्री हरि प्रकाश की अग्रवाल की उपस्थिति में गठन किया गया ।नवीन कार्यकारिणी के गठन पर मंडल की उपस्थिति में सदस्यों द्वारा माला पहनकर एवं ताली बजाकर स्वागत किया गया।नवीन कार्यकारिणी में जहां श्री एस. एल. माली को पुन: अध्यक्ष घोषित किया गया है वहीं संरक्षक मंडल में श्री आर एस पुरोहित, श्री राधेलाल असाटी एवं इंजीनियर श्री दिलीप अग्रवाल सम्मिलित किए गए हैं। मंडल के मार्गदर्शक मंडल में समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री हरि प्रकाश अग्रवाल ,श्री अंबिका प्रसाद शर्मा डॉ .श्री महेंद्र कुमार खरे, श्री रविंद्र सिंह (योग मंडल )का योगदान सुनिश्चित किया गया है।उपाध्यक्ष का दायित्व जहां श्री जे.पी. भट्ट को सौंपा गया है वहीं सचिव के रूप में श्री राम कुमार मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है। मंडल के कोषाध्यक्ष के रूप में श्री ए.आर. चौबे को दायित्व दिया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. श्री रमेश गोस्वामी, श्री अरविंद कुमार खरे, श्री एस. एन.स्वर्णकार ,श्री वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, श्री लखनलाल पटेरिया को जिम्मेदारी दी गई है ।संगठन एवं प्रचार मंत्री का कार्य श्री प्रमोद कुमार खरे (संकट मोचन) एवं राजेश कुमार अग्रवाल को दिया गया है ।गौरतलब है श्रीराम सीनियर सिटीजंस का यह ग्रुप विगत 21 वर्षों से शहर के रविशंकर पार्क में नियमित रूप से स्वास्थ्य के मद्देनजर अनेकों गतिविधियां जैसे ताली बजाना, ठहाका लगाना, सूर्य नमस्कार, योग जैसी अनेकों गतिविधियां संचालित करता है ।महत्वपूर्ण यह है कि शहर के सीनियर सिटीजन की यह गतिविधियां देखकर अब युवा वर्ग भी प्रभावित होकर राम नाम मंडल की इन गतिविधियों में सम्मिलित होने लगा है।








