
छतरपुर। राष्ट्रीय मछुआ दिवस प्रतिवर्ष 10 जुलाई को मनाया जाता है। उक्त दिवस मछुआरों द्वारा दिये गये मत्स्योपादन से योगदान हेतु उनके सम्मान में मनाया जाता है। जिले में मछुआ एवं मत्स्य कल्याण विभाग छतरपुर द्वारा उक्त कार्यक्रम मत्स्य प्रशिक्षण संस्थान नौगांव में आयोजित किया गया जिसमें मत्स्य कृषकों को उन्नत मत्स्य बीज, अधिक मत्स्योपादकता कैसे बढ़ाये एवं अपनी आय को दुगुनी कैसे करें के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उप संचालक मत्स्योद्योग विन्द्रावन मिश्रा एवं जिले के सहायक संचालक मत्स्योद्योग नितिन वर्मा, मत्स्य निरीक्षक सीके खरे, संजय साहू, एनआर अहिरवार थे, साथ ही मत्स्य कृषक प्रतिनिधि के तौर पर मन्नूलाल रैकवार नौगांव एवं जिले की मत्स्य समितियों, समूहों के सदस्य उपस्थित रहे तथा सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि तालाबों में विचौलियों को शामिल नही करेंगे तथा समस्त कार्य मछुआरे ही करेंगे।







