Home छतरपुर टेलेंट फेस्ट में अव्वल विद्यार्थियों को मिले पुस्कार

टेलेंट फेस्ट में अव्वल विद्यार्थियों को मिले पुस्कार

9
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय शीलिंग पब्लिक स्कूल में टैलेंट फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्लोबल फाउण्डेशन फॉर अर्ली चाइल्ड हुड एजुकेशन एंड रिसर्च की चेयरपर्सन डॉ मसूदा यास्मीन (वेस्ट बंगाल) उपस्थित रहीं। आपने अभी तक बारह लाख शिक्षकों एवं  अभिभावकों को प्रशिक्षित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में संगीत नाटय अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध लोक गीत गायिका श्रीमती उर्मिला पाण्डेय थीं।
 उप प्राचार्य श्रीमती ख्याति चतुर्वेदी, ऑफिस सुपरेन्टेन्डेन्ट सुषमा त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर अतिथियों का सम्मान किया। विद्यालय के एमडी संजीव आर नगरिया एवं वरिष्ठ शिक्षिका संध्या श्रीवास्तव ने अपने सुवचनों से अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं जैसे वर्ग ए में हेल्दिएस्ट बेबी, क्यूटेस्ट बेबी, मोस्ट फ्रेंडली बेबी, मोस्ट स्पार्किंग आईज, बेस्ट स्माइल वर्ग बी में बेस्ट स्टोरी टेलर, मोस्ट स्टाइलिश फैशनिस्ता (रैंप वाक), बेस्ट सिंगर, बेस्ट डांसर, बेस्ट एक्टर/एक्ट्रेस, वर्ग सी में बेस्ट एक्टर/एक्ट्रेस, बेस्ट इंस्ट्रूमेंटलिस्ट, बेस्ट सिंगर, बेस्ट आर्टिस्ट, मोस्ट एक्सप्रेसिव ओरेटर के लिए निर्णायक मंडल में अंकिता गुप्ता, दीप्ति पटेरिया, सिद्धांत दुबे, अन्जली नगरिया, रीना मिश्रा, अटल शुक्ला, राजेश खरे, राजेश तिवारी, नेहा अग्रवाल, नीरजा मिश्रा थे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं निर्णायक मंडल को स्मृति चिह्न, शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया।
विद्यालय के फाउन्डेशन डे एक मई को निर्णायक मंडल द्वारा दिए गए निर्णय के आधार पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम तीन स्तर पर आयोजित हुआ जिसमें तीन वर्ष से सोलह वर्ष के 178 बच्चों ने प्रतिभागिता की। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ग ए में बेस्ट डांसर के लिए आदित्य श्रीवास एवं अविका तिवारी को 3000रूपये, वर्ग सी में बेस्ट इंस्ट्रूमेंटलिस्ट के लिए शौर्य द्विवेदी को 2000 रूपये एवं वर्ग बी में बेस्ट मोस्ट स्टाइलिश फैशनिस्ता (रैंप वाक) के लिए अनुश्री अग्रवाल और बेस्ट स्टोरी टेलर के लिए सक्षम मिश्रा को 1000रूपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के एमडी संजीव आर नगरिया ने सबके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षिका समीक्षा तिवारी और मोहनी खरे को विद्यालय द्वारा चेक देकर सम्मानित किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here