Home छतरपुर चोरी और छीना-झपटी की घटनाओं को रोकने एक्शन में आई पुलिस

चोरी और छीना-झपटी की घटनाओं को रोकने एक्शन में आई पुलिस

Jeevan Ayurveda

कोतवाली थाना प्रभारी ने की सरप्राइज चैकिंग, संदिग्धों से की पूछताछ

नोट: इस समाचार के साथ फोटो 06 लगाएं।छतरपुर। शहर के मुख्य बाजार और बस स्टैंड क्षेत्र में बढ़ रही चोरी, छीना-झपटी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा प्रयास शुरु कर दिए गए हैं। गुरूवार को कोतवाली थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ सर्राफा मार्केट, बस स्टैंड और ई-रिक्शा वाहनों की सरप्राइज चैकिंग की।कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बाजार में लोगों के साथ छीना-झपटी, सर्राफा दुकानों में महिलाओं द्वारा खरीददारी की आड़ में चोरी, ई-रिक्शा और टैक्सी जैसे वाहनों में लोगों के पैसे चोरी और जेब काटे जाने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिन पर विराम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रणनीति बनाई गई है। उसी क्रम में आज शहर के चौक बाजार, सर्राफा मार्केट, बस स्टैंड और ई-रिक्शा वाहनों में मिले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। इसके साथ ही लोगों से सचेत रहने की अपील भी की जा रही है। दुकानदारों से आग्रह किया है कि वे अपनी दुकानों में सीसीटीवी लगाएं, ताकि अपराधियों को पकडऩे की पुलिस को मदद मिल सके

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here