Home छतरपुर कुंए में गिरा किसान, सिर में चोट लगने से हुई मौत

कुंए में गिरा किसान, सिर में चोट लगने से हुई मौत

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कराठा का एक किसान शुक्रवार को अपने खेत पर काम कर रहा था इसी दौरान वह कुंए में गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद किसान को अस्पताल लाया गया था, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों द्वारा मौत की पुष्टि किए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।कराठा सरपंच पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव का 21 वर्षीय अखिलेश पुत्र कालीचरन कुशवाहा शुक्रवार को अपने खेतों की बुवाई करने के लिए गया था। शाम करीब 8 बजे जब वह कुंए के पास से गुजर रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और वह सिर के बल कुंए में जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से अखिलेश की मौके पर मौत हो गई थी। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे कुंए से बाहर निकाला और हरपालपुर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक अखिलेश की मौत हो चुकी थी। अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भेजा गया। वहीं पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरु कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here