
छतरपुर। मातगुवां थाना अंतर्गत ग्राम खडग़ांय में बच्ची से मारपीट के विवाद में दो परिवार आपस में झगड़ गए जिनमें एक परिवार के चार सदस्य घायल हुए हैं जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार ग्राम खडग़ांय में श्रीमती सोनू अहिरवार की पुत्री को मनीष अहिरवार द्वारा किसी बात को लेकर मार दिया गया। इसके बाद जब श्रीमती सोनू अहिरवार का परिवार मनीष अहिरवार के यहां इसकी शिकायत करने पहुंचा तब मनीष अहिरवार 18 वर्ष एवं उसकी मां कुसुम अहिरवार 50 वर्ष द्वारा लाठी डण्डे से सूरा अहिरवार 60 वर्ष, श्रीमती सोनू अहिरवार 40 वर्ष, गोरेलाल अहिरवार 45 वर्ष व सुनीता अहिरवार 35 वर्ष की मारपीट कर दी गई। मारपीट में चारों लोग घायल हुए हैं। घायलों ने पहले मातगुवां थाने में इसकी शिकायत की इसके बाद एंबुलेंस के द्वारा इन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।







