Home छतरपुर शासकीय राशन दुकान को ग्रामीणों ने लूटा

शासकीय राशन दुकान को ग्रामीणों ने लूटा

Jeevan Ayurveda

वायरल हुआ वीडियो, जांच में जुटी पुलिस

छतरपुर। बिजावर जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम अंधियारा की शासकीय राशन दुकान में ग्रामीणों द्वारा लूट किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया गया है कि पिछले कुछ महीनों से सेल्समैन द्वारा विधिवत तरीके से राशन का वितरण नहीं किया जा रहा था, जिससे नाराज ग्रामीणों ने राशन दुकान में लूट कर दी। सेल्समैन की शिकायत पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम अंधियारा की शासकीय राशन दुकान के सेल्समैन द्वारा हर माह मशीन में थंब लगवा लिया जाता है लेकिन राशन नहीं दिया जाता, जिसके चलते शुक्रवार को नाराज ग्रामीणों ने राशन दुकान से स्वयं ही राशन ले लिया। वहीं सेल्समैन अनवर खान का कहना है कि दुकान पर विधिवत राशन वितरण किया जा रहा था, इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर राशन की बोरियां लूट लीं। ग्रामीणों के आरोप पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को तकनीकि कारणों से राशन नहीं मिल पाया होगा, जिस कारण से यह आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल सेल्समैन की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here