
लवकुशनगर। थाना पुलिस ने गत रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान नगर के कब्रिस्तान में जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को 8 हजार 300 रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत सेन ने बताया कि विगत रात्रि करीब 9 बजे नगर के कब्रिस्तान में कुछ लोगों द्वारा जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर मोहम्मद साहिल पिता रसीद मोहम्मद मंसूरी उम्र 19 साल निवासी वार्ड नं 3 लवकुशनगर, अज्जू उर्फ अजय पाठक पिता रामअवतार पाठक उम्र 35 साल निवासी वार्ड नं 2 लवकुशनगर और प्रमोद जाटव पिता गया प्रसाद जाटव उम्र 28 साल निवासी वार्ड नं 2 लवकुशनगर को गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के अन्तर्गत अपराध कायम किया गया और न्यायालय में उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया।







