
छतरपुर। रक्तदान ऐसी अलख है जिसमे मातृशक्तियाँ भी पीछे नहीं हैं। आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने जानकारी दी कि लवकुशनगर निवासी चिंतामण गुप्ता का ऑपरेशन होना था जिसमे ब्लड की आवश्यकता थी। ब्लड बैंक में उक्त ग्रुप का अभाव था जिसके कारण परिजनों ने सहायता हेतु आपाजी ब्लड ग्रुप से संपर्क किया तब ग्रुप की ओर से यह जानकारी सिविल लाइन में पदस्थ मोहम्मद माशूक अंसारी की पत्नी ग्रहणी हरप्रीत कौर जिन्होंने पूर्व में रक्तदान करने की इच्छा जताई थी को दी गई। उन्होंने तुरंत बिना विलंब किए अपने पति के साथ जिला अस्पताल आकर रक्तदान कर पीडि़त वृद्ध की मदद की ये उनका दूसरा रक्तदान था। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आप समाजसेवा करना चाहते है तो रक्तदान से बड़ी कोई समाजसेवा नही है सभी को आवश्यकता अनुसार रक्तदान करना चाहिए। आज के रक्तदान में ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन दिनेश यादव, पूजा खरे, आरक्षक मोहमद माशूक अंसारी और आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान उपस्थित रहे।








