
सटई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सटई में पदस्थ मो.इकबाल निजामी वार्ड सर्वेंट को सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह कार्यक्रम रखा गया। स्टाफ, परिजनों, सहित सभी ने भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएमओ डॉ आशीष चौरसिया द्वारा की गई। सभी ने मो. इकबाल निजामी का फूल मालाओं से स्वागत किया। विदाई समारोह में मो. इकबाल को स्मृति चिन्ह सहित अन्य सामग्री भेंट की गई। बीएमओ श्री चौरसिया ने इकबाल निजामी का संक्षिप्त परिचय देते हुये बताया कि उनका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा। आपने अपने कर्तव्य का निर्वहन बहुत ही ईमानदारी से किया है। सभी ने इकबाल निजामी के कार्यकाल की सराहना की। इस मौके पर बीएमओ डॉ आशीष चौरसिया, डॉ गजेंद्र शाक्य, सुनील नकीब, अनीता चंदेल, शेख अब्दुल समद, इसराज खान, डॉ वीरेंद्र कोरी, नीलम तिवारी, रोशनी खेरवार, अरशद बाबू सहित गणमान्य उपस्थित रहे।








