Home छतरपुर राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर बच्चों ने किया अस्पताल का भ्रमण

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर बच्चों ने किया अस्पताल का भ्रमण

13
0
Jeevan Ayurveda

चिकित्सकों को दी शुभकामनाएं, अस्पताल की कार्यप्रणाली को समझा

छतरपुर। सोमवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के मौके पर शिक्षण संस्थान सुमति एकेडमी के छात्र-छात्राओं को नर्मदा अपना अस्पताल का भ्रमण कराया गया। बच्चों ने अस्पताल के चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दीं, वहीं अस्पताल प्रबंधन की ओर से बच्चों को उपहार स्वरूप टॉफी दी गईं।अस्पताल के डायरेक्टर प्रेम रूसिया ने बताया कि 1 जुलाई को पूरे देश में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जा रहा है, जिसके माध्यम से धरती का भगवान कहे जाने वाले चिकित्सकों का सम्मान किया जाता है। श्री रूसिया ने बताया कि आज सुमति एकेडमी के लगभग तीन सैकड़ा छात्र-छात्राएं स्कूल के स्टाफ के साथ अस्पताल आए हैं, जहां उनके द्वारा सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दी गईं। इसके साथ ही बच्चों ने चिकित्सकों द्वारा किस तरह से मरीजों को उपचार किया जाता है, इसके बारे में भी समझा। वहीं अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी बच्चों को उपहार स्परूप टॉफियां दी गईं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here