Home छतरपुर भीषण जल संकट से जूझ रहे पनौठा के ग्रामीण

भीषण जल संकट से जूझ रहे पनौठा के ग्रामीण

Jeevan Ayurveda

गांव में हैं एक दर्जन हैंडपंप, दो में आ रहा पानी
छतरपुर। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण विभिन्न समस्याएं सामने आ रही हैं, जिनमें से प्रमुख समस्या है जलसंकट। जिले के कई ग्रामीण अंचल ऐसे हैं जहां के लोगों को इन दिनों भीषण जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल ग्रामीण अंचलों के जलस्रोतों का जल स्तर नीचे जाने के कारण ग्रामीणों को लंबी दूरी से पानी ढोना पड़ रहा है।
ताजा मामला बिजावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पनौठा से सामने आया है, जहां की आबादी को भीषण जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक दर्जन हैंडपंप लगे हुए हैं लेकिन पानी सिर्फ दो हैंडपंपों में ही आ रहा है जिस कारण से यहां भारी भीड़ लगती है। बंद पड़े हैंडपंपों में सुधार के लिए कई बार जिम्मेदारों से गुहार लगाई गई लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि वे जैसे तैसे करके अपने लिए पानी की व्यवस्था तो कर लेते हैं लेकिन मवेशियों के लिए पानी जुटाना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here