Home छतरपुर नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Jeevan Ayurveda

विरोध जताकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा

छतरपुर। मध्यप्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया और कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर नर्सिंग घोटाले की जांच कराने तथा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। इसके साथ ही कांग्रेसियों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा भी मांगा है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर आज प्रदेश व्यापी प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली गई, तदुपरांत कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने नर्सिंग घोटाले की निष्पक्ष जांच कराने और स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनीस खान ने कहा कि बीजेपी की सरकार में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं, जिसके खिलाफ कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि एक तरफ नीट घोटाला हुआ तो वहीं दूसरी तरफ नर्सिंग घोटाला किया गया, लेकिन अब तक किसी आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई। इससे स्पष्ट है कि केंद्र और राज्य सरकार घोटाले की सरकार है। कांग्रेस की प्रवक्ता दीप्ती पांडे ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है और मध्यप्रदेश तो इन दिनों घोटालों की फैक्ट्री बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पटवारी भर्ती, व्यापम और नर्सिंग घोटाला करके सरकार ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है, जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिल जाता तब तक कांग्रेस संघर्ष करती रहेगी।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here