Home छतरपुर आदतन अपराधियों ने पकड़वाए जिले के 9 शातिर अपराधी

आदतन अपराधियों ने पकड़वाए जिले के 9 शातिर अपराधी

8
0
Jeevan Ayurveda

दो दिन पहले मारपीट के मामले गिरफ्तार हुए थे आदतन अपराधी

छतरपुर। बीते रोज छतरपुर शहर में वायरल हुए मारपीट के एक वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों में से दो आतदन अपराधी हैं, जिनसे पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल इन दोनों आदतन अपराधियों से मिली जानकारी से पुलिस ने जिले के 9 अन्य शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय के पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की विस्तृत जानकारी मीडिया के साथ साझा की है।कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि दो दिन पूर्व तीन अपराधियों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी देवा ठाकुर, अन्नू घोषी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी देवा उर्फ देवेंद्र सिंह निवासी ग्राम अभऊ थाना प्रकाश बमोरी जिला छतरपुर पर अपहरण, हत्या का प्रयास, जुआ एक्ट, अवैध वसूली, मारपीट संबंधी 4 अपराध और अन्नू उर्फ अनिरुद्ध घोष निवासी घोसियाना मोहल्ला छतरपुर के विरुद्ध अपहरण, हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, अवैध हथियार, मारपीट जैसे 7 अपराध पहले से दर्ज हैं। मारपीट के इस मामले में उनके के विरुद्ध हत्या के प्रयास, अपहरण सहित अन्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर पूछताछ की गई। पूछताछ में देवा ठाकुर और अन्नू घोषी से पुलिस को कई अन्य शातिर फरारा अपराधियों के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद इन अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। उक्त टीम ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर 9 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार है, जिन पर जिले के अलग-अलग थानों में दर्जनों अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here