Home छतरपुर फरार अपराधी दे रहे पीडि़त परिवार को धमकी

फरार अपराधी दे रहे पीडि़त परिवार को धमकी

Jeevan Ayurveda

एसपी के पास सुरक्षा मांगने पहुंचे परिवार के सदस्य

छतरपुर। पिछले दिनों में ग्राम बगौता में जमीनी विवाद के चलते कुशवाहा परिवार द्वारा रैकवार परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी गई थी। सिविल पुलिस ने कुशवाहा परिवार के सदस्यों पर मामला दर्ज करने के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था, लेकिन शेष आरोपी अभी भी फरार हैं। पीडि़त रैकवार परिवार का कहना है कि फरार अपराधियों द्वारा उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिस कारण से पूरा परिवार दहशत में है। एसपी को आवेदन देकर रैकवार परिवार ने सुरक्षा की मांग की है।बगौता निवासी गोपाल रैकवार ने बताया कि गांव के राजू रैकवार के परिवार से उसका जमीनी विवाद चल रहा है। 14 जून को तहसीलदार के आदेश पर आरआई-पटवारी ने रैकवार परिवार को विवादित जमीन पर कब्जा दिलाया था लेकिन अगले दिन 15 जून को राजू रैकवार के परिवार ने जमीन पर पुन: कब्जा कर लिया, जिसकी शिकायत थाने में की गई थी। 16 जून को राजू रैकवार के परिवार ने गोपाल सहित उसके परिवार के सदस्यों के ऊपर प्राणघातक हमला किया था, रैकवार परिवार के कई लोग घायल हो गए थे। गोपाल की रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाना में धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। गोपाल के मुताबिक जो आरोपी अभी फरार हैं उनके द्वारा लगातार उसके परिवार को धमकियां दी जा रही हैं, जिससे परिवार दहशत में है। एसपी को आवेदन देकर गोपाल ने परिवार को सुरक्षा प्रदान करने और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here