Home छतरपुर कई-कई दिनों तक नहीं होती सफाई

कई-कई दिनों तक नहीं होती सफाई

10
0
Jeevan Ayurveda

दरअसल शहर के कई ऐसे इलाके हैं जहां नगर पालिका द्वारा नियमित साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है और नालियां चोक पड़ी हुई हैं। इसी के चलते गुरूवार को हुई बारिश के बाद नालियों का गंदा पानी उफन कर मोहल्लों की गलियों में बहता दिखा। इस गंदे पानी से निकल रही बदबू ने लोगों को काफी परेशान किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि नगर पालिका की कचरा गाड़ी कई-कई दिनों तक कचरा उठाने के लिए नहीं आती जिस कारण से मोहल्ले में गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लग जाते हैं। इसी बीच अगर बारिश हो जाए तो यही कचरा पानी के साथ बहकर पूरे मोहल्ले में फैल जाता है। इसके साथ ही नालियों की भी सफाई नहीं की जा रही है, जिस कारण से पानी नहीं निकल पा रहा है गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।किसानों के चेहरे खिले, शुरु होगी बोवनीलंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर बारिश के बाद खिल उठे। दरअसल किसान काफी दिनों से इसी तरह की बारिश का इंतजार कर रहे थे। गुरूवार को लगभग आधा घंटे तक हुई जोरदार बारिश के बाद किसान अब बोवनी के लिए तैयार हैं। किसानों का कहना है कि वे कल से ही बोवनी का कार्य शुरु करेंगे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here