Home छतरपुर जमीनी विवाद में हुई मारपीट से गई थी युवक की जान

जमीनी विवाद में हुई मारपीट से गई थी युवक की जान

Jeevan Ayurveda

आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई, एसपी के पास पहुंची पत्नी

छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरावन कला में गत 17 मई को जमीनी विवाद के चलते एक युवक के साथ मारपीट हुई थी, जिसके बाद इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया था। मृतक की पत्नी का आरोप है कि नौगांव पुलिस द्वारा प्रकरण के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। मंगलवार को एसपी ऑफिस में आवेदन देकर महिला ने न्याय की गुहार लगाई है।सिंगरावन कला निवासी शीला श्रीवास ने बताया कि 17 मई को जमीनी विवाद के चलते उसके पति हरी पुत्र छक्की श्रीवास उम्र 45 वर्ष के साथ गांव के दिलीप यादव और उसके पुत्र टाईं यादव ने मारपीट की थी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया था। मारपीट के बाद हरी को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया था जहां 1 जून को इलाज के दौरान हरी की मौत हो गई। शीला श्रीवास का आरोप है कि इस मामले में नौगांव पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जबकि वह कई बार थाने के चक्कर लगा चुकी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर शीला श्रीवास ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कराकर उसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here