छतरपुर। चंदला थाना क्षेत्र के ग्राम पवई में सुबह आकाशीय बिजली गिरने से 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान रामसुहावन पाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रामसुहावन सुबह करीब 7 बजे अपने घर पर बकरी बांध रहा था, तभी उसके पास अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजन तत्काल युवक को निजी वाहन से चंदला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बर्न वार्ड में भर्ती किया, जहां उसका उपचार जारी है।









