Home छतरपुर नौतपा के छठवें दिन मौसम ने बदली करवट

नौतपा के छठवें दिन मौसम ने बदली करवट

8
0
Jeevan Ayurveda

तेज हवाओं के साथ आसमान में छाए रहे बादल

छतरपुर। नौतपा के 5 दिनों में दिखाई दिए सूरज के तेवर उस वक्त कमजोर पड़ गए, जब गुरुवार को आसमान में बादलों ने अपना डेरा डाल लिया। आसमान में बादल छाने से लोगों को काफी हद तक सूरज की तपन से राहत मिली। आसमान में बादल देखकर लोग ऐसे कयास लगा रहे हैं जल्द ही प्री-मानसून की बारिश होने वाली है।जिले के हरपालपुर में गुरुवार की सुबह रोज की तरह हालात थे लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए जिससे सूरज छिप गया और कुछ समय के लिए लोगों को राहत मिली। हालांकि बादल होने के बाद भी नगर की सड़कें सूनी थीं, क्योंकि गर्म हवाओं का दौर जारी था। आसमान में बादल छाने के बाद तापमान में भी गिरावट हुई है। नगर के व्यापारियों ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते उनके व्यवसाय खासे प्रभावित हुए हैं। दुकानदारी पहले की तुलना में 50 फीसदी भी नहीं हो रही है। लोग भीषण गर्मी के कारण बाजार नहीं आ रहे हैं। वहीं किसानों का कहना है कि आसमान में छाए बादलों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जल्द ही जिले में बारिश होने वाली है। बहरहाल नौतपा खत्म होने में अभी तीन दिन शेष हैं, उम्मीद है कि नौतपा खत्म होने के बाद जिले में अच्छी बारिश होगी।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here