
छतरपुर। सिविल लाइन थाना अंतर्गत पन्ना रोड पर परिहार क्रेशर के पास एक व्यक्ति से 7 पेटी अवैध शराब जब्त कर उस पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीकी चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि परिहार क्रेशर के बगल में आदतन अपराधी सौरभ नायक पिता जगदीश नायक दो बोरियों में 350 क्वार्टर लगभग 7 पेटी अवैध शराब दो बोरियों में ले जायी जा रही है। मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध शराब सहित एक मोटर साईकिल जब्त की गई है। आरोपी पर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। वहीं उक्त आरोपी आदतन अपराधी है जिस पर ड्रग्स बेचने सहित अन्य प्रकरण दर्ज हैं।








