Home छतरपुर सर्राफा व्यापारी से हुए लूटकाण्ड का खुलासा

सर्राफा व्यापारी से हुए लूटकाण्ड का खुलासा

7
0
Jeevan Ayurveda

26 लाख की लूट के सभी 5 आरोपी पहुंचे जेल
छतरपुर। 18 दिसंबर 2023 को शहर की शांति नगर कॉलोनी में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट के प्रकरण के दो सह आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जो कि अंतर्राज्यीय लूट गिरोह के सदस्य भी हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट का शेष माल भी बरामद किया है। उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण के मुख्य आरोपी सहित तीन को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है, जिनके पास से लूट का आधार माला बरामद हुआ था। शनिवार को सिविल लाइन थाना में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे ने बताया कि दिसंबर माह में सर्राफा व्यापारी के साथ मारपीट कर करीब 25 से 26 लाख रुपए के आभूषणों की लूट की गई थी। घटना को अंतर्राज्यीय लूट गिरोह के 5 सदस्यों ने मिलकर अंजाम दिया था, जिनमें से मुख्य आरोपी सहित 3 लुटेरों को सिविल लाइन पुलिस गत माह 16 लाख रुपए की लूट की संपत्ति सहित गिरफ्तार कर चुकी है। शेष दो आरोपी विनोद पाल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम राम कंधार जिला ललितपुर उत्तरप्रदेश एवं उमेश वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम उतगांव जिला दतिया को शुक्रवार को गिरफ्तार कर गया है। उनके पास से लूट का शेष माल 150 ग्राम सोना, कीमत करीब 10 लाख रुपए बरामद किया गया है। इस तरह से पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को लूट के संपूर्ण माल सहित पकडऩे में सफलता हासिल कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए लूट गिरोह द्वारा छतरपुर के अलावा प्रदेश के कई जिलों और आसपास के राज्यों में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया है, जिस कारण से कई स्थानों की पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई थी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here