
छतरपुर। ओरछा रोड थाना अंतर्गत नारायणपुरा रोड पर रहने वाले एक युवक की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार रोहित कुमार वर्मा ने बताया कि उसका बड़ा भाई महेन्द्र वर्मा उम्र 34 वर्ष पिता जानकी वर्मा निवासी नारायणपुरा घर में मोटर पंप चला रहा था तभी पंप में अचानक करेंट आ गया। करेंट की चपेट में आने से महेन्द्र की मौत हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।







