Home छतरपुर महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास

महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास

Jeevan Ayurveda

माइक्रोफाइनेंस ने आयोजित की वित्तीय जागरुकता कार्यशाला
छतरपुर। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पिछले एक दशक से जिले में काम कर रही फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड कंपनी द्वारा शनिवार को जिला मुख्यालय पर एक निजी होटल में वित्तीय जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, शाखा प्रबंधक रोहित सिंह, अब्बू लाल साहू मौजूद रहे।
फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड कंपनी के रीजनल मैनेजर विभांशु शर्मा ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से संस्था छतरपुर जिले में कार्यरत है। कंपनी का मुख्य उद्देश्य महिला स्व-सहायता समूहों को ऋण देकर महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यशाला में महिलाओं को ऑनलाइन संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई ताकि आधुनिकता के दौर में ग्रामीण अंचल की महिलाओं को किसी प्रकार की हानि न हो। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देकर महिलाओं को जागरुक किया गया। श्री शर्मा ने बताया कि पूरे देश में कंपनी की 1400 शाखाएं हैं जिनके द्वारा मातृशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। कंपनी के सहयोग से छतरपुर जिले की 4200 महिलाओं सहित देश की हजारों महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनी हैं और यह प्रयास आज भी निरंतर जारी हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here