Home छतरपुर अवैध देशी कट्टा सहित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अवैध देशी कट्टा सहित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

9
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में विगत दिवस दोपहर पेट्रोलिंग भ्रमण के दौरान थाना कोतवाली पुलिस चीता मोबाइल ने फिरंगी पछाड़ मंदिर के पास अवैध हथियार लहराते हुए दहशत फैला रहे युवक को देखा, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारी कोतवाली को सूचित करते हुए घेराबंदी हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुंची।टीआई अरविंद कुमार कुजूर व कोतवाली टीम ने फिरंगी पछाड़ मंदिर के पास घूम रहे व्यक्ति की घेराबंदी कर तलाशी ली, आरोपी के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा जिसके चेंबर में एक जिंदा कारतूस लोड पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने नाम उमेश कुशवाहा उर्फ माया दादा उम्र 22 वर्ष, निवासी लडय़ाना मोहल्ला छतरपुर बताया। 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक 315 बोर का जिंदा कारतूस जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली छतरपुर में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here