
छतरपुर। थाना राजनगर में फरियादी सुनील अहिरवार निवासी ग्राम विक्रमपुर द्वारा उसके चाचा एवं परिजनों की गांव के लोगों द्वारा मारपीट संबंधी रिपोर्ट पर थाना राजनगर पर अपराध धारा 294,323,324,506,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, एवं चिकित्सीय रिपोर्ट के अनुसार पीडि़त रामस्वरूप के सिर में गंभीर चोट होने से प्रकरण में धारा 326 की वृद्धि की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु निर्देशित किया। थाना प्रभारी राजनगर उप निरीक्षक सिद्धार्थ शर्मा व टीम के द्वारा पाय तिराहे से आरोपी वीरेंद्र उर्फ़ मुंडा उम्र 35 साल नि. विक्रमपुर, रमेश अहिरवार उम्र 55 साल नि. विक्रमपुर को गिरफ़्तार किया जाकर उनसे घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त किए। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।








