Home छतरपुर अनियंत्रित होकर पलटा डंपर, चालक घायल

अनियंत्रित होकर पलटा डंपर, चालक घायल

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नगर से निकली रेलवे लाइन पर ग्राम चपरन में चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण बीती शाम करीब 6 बजे एक डंपर पलट गया। इस दुर्घटना में डम्फर चालक के पैर में गंभीर चोट आई है। चूंकि हादसा रेलवे लाइन पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण हुआ था, इसलिए स्थानीय लोगों ने ठेकेदार से घायल चालक को अस्पताल ले जाने के लिए कहा लेकिन ठेकेदार ने उनकी बात नहीं मानी। बाद में ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को इलाज मुहैया हो सका। ग्रामीण राजकुमार रैकवार, रविन्द्र, संजू आदि ने बताया कि ठेकेदार कार्य में लापरवाही कर रहा है और गुणवत्ताहीन कार्य करवा रहा है। यहां ट्रैक बनाने के लिए जो मिट्टी डाली जा रही है उसका रोलर कंपेक्शन ठीक से नहीं किया जा रहा है। जब भी बड़े वाहन यहां से गुजरते हैं तो मिट्टी धंस जाती है और वाहन पलट जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही रेल प्रशासन मामले को संज्ञान में नहीं लेता तो भविष्य में और भी बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here