
छतरपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 6 मई 2024 दिन गुरुवार को शनि महाराज की भव्य जयंती का उत्सव विधि विधान से मनाया जाएगा। संकट मोचन मंदिर रोड स्थित रियासतकालीन शनि धाम मंदिर में सुबह 6 बजे से शास्त्रानुसार शनि महाराज का अभिषेक, विशेष पूजन अर्चन प्रारंभ होगी। सुबह 9 बजे से 12 बजे तक मंदिर परिसर में नवगृृह शांति हवन किया जाएगा। दोपहर 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक प्रसाद वितरण होगा। शाम साढ़े 7 बजे शनि महाराज की महाआरती की जाएगी। जयंती के अवसर पर भव्य श्रृंगार और शनि महाराज की झांकी आकर्षक का केंद्र रहेगी। मंदिर के पुजारी रतनलाल जोशी ने जयंती में शामिल होने की सभी श्रद्धालुओं से अपील की है।








