Home छतरपुर विद्युत विभाग नहीं संभाल पा रहा व्यवस्था

विद्युत विभाग नहीं संभाल पा रहा व्यवस्था

Jeevan Ayurveda

रात को कलेक्टर बंगला के बाहर पहुंचे परेशान लोग

छतरपुर। पिछले कुछ दिनों के भीतर तापमान में भले ही मामूली गिरावट हुई हो लेकिन गर्मी से निजात पाने के लिए चलाए जा रहे विद्युत उपकरणों के कारण बढ़ रहे पावर लोड पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। दरअसल विद्युत लाइन पर पावर लोड अधिक होने के कारण विद्युत सप्लाई बाधित हो रही है और लोग परेशान हैं। बीती रात एक बार फिर सटई तिराहा क्षेत्र की बिजली गुल रही, जिसके बाद स्थानीय लोग परेशान होकर कलेक्टर बंगला के बाहर पहुंच गए। परेशान लोगों का कहना था कि पिछले लगभग एक माह से हर रोज बिजली गुल हो जाती है। पिछले दिनों कलेक्टर और विद्युत विभाग द्वारा जो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए थे उसके भी कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं आए हैं। लोगों ने बताया कि संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर फोन लगाने पर कोई भी फोन नहीं उठाता है। हर रोज बिजली गुल होने से उन्हें भारी परेशानी हो रही है। इसी नाराजगी के चलते वे कलेक्टर बंगला के बाहर एकत्रित हुए हैं। इसके साथ ही कुछ लोग विद्युत विभाग के कार्यालय के बाहर भी हंगामा करते नजर आए।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here