
छतरपुर। गत मार्च के महीने में दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा एक अपराधी मातगुवां पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। मातगुवां थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कांटी निवासी सोनू यादव उम्र 22 वर्ष ने मार्च माह में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था और तभी से फरार चल रहा था। सोनू की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। मातगुवां पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। बीती रात रोड पेट्रोलिंग के दौरान आरोपी सोनू पुलिस के हाथ लग गया, जिसके बाद विधिवत गिरफ्तारी करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी के अलावा प्रधान आरक्षक राजेंद्र तिवारी, आरक्षक कुलदीप, सत्यनारायण चाचौंदिया और अंकित सोनी की मुख्य भूमिका रही।







