Home छतरपुर छुरा चलाने वाले अपराधियों को पुलिस ने निकाला जुलूस

छुरा चलाने वाले अपराधियों को पुलिस ने निकाला जुलूस

11
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गत रोज कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई छुरेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों का कोतवाली थाना से न्यायालय तक जुलूस निकाला और न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि गुरुवार की रात को गल्ला मंडी क्षेत्र में पकड़े गए आरोपी आरिफ मंसूरी और उसके भाई अरबाज मंसूरी ने अपने पड़ोसी दुकानदार लक्ष्मीचंद कुशवाहा के ऊपर छुरे से हमला कर दिया था। दोनों के विरुद्ध थाना में धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here