
अस्थि संचय एवं प्रयागराज रवानगी 7 जून को
छतरपुर। मां अन्नपूर्णा मंदिर गल्ला मंडी के पास निवासी राजेंद्र नीखरा के पिता वरिष्ट समाजसेवी गहाई भामाशाह मुरारी लाल नीखरा उम्र 82 वर्ष का वृद्धावस्था के चलते गत दिवस दुखद निधन हो गया एवं उनका अंतिम संस्कार फिरंगी पछाड़ मुक्तिधाम में किया गया। मुक्तिधाम में सभी समाजों और विभिन्न संगठनों के उपस्थिति जनों द्वारा नम आंखों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। दिनांक 7 जून दिन शुक्रवार को सुबह अस्थियों का संचय होगा एवं शाम 5 बजे देव दर्शन और रात्रि 9 बजे अस्थियां प्रयागराज के लिए रवाना होगी।









