Home छतरपुर जमीनी विवाद पर छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया हमला

जमीनी विवाद पर छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया हमला

10
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई पर लाठियों से हमला कर दिया जिससे बड़े का सिर फूट गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार छोटी कुंजरेहटी निवासी मोहम्मद बफाती राइन ने बताया कि उसकी खेती की जमीन ग्राम पठापुर में है। वह जब सुबह अपने खेत पर जा रहा था इसी दौरान खेत पर काम कर रहे उसके छोटे भाई ने उसके ऊपर लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में बफाती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बफाती ने बताया कि उसने मामले की रिपोर्ट ओरछा रोड थाने में कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here