Home छतरपुर पुलिस ने चोरी हुई बाईक बरामद कर चोर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी हुई बाईक बरामद कर चोर को किया गिरफ्तार

12
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। थाना गौरिहार में 14 अगस्त को फरियादी यशवंत साहू निवासी गौरिहार की मोटरसाइकिल चोरी संबंधी रिपोर्ट पर थाना गौरिहार में चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चोरी के संदेही आदित्य सिसोदिया पिता संतोष सिसोदिया निवासी ग्राम कंचनपुर थाना चंदला से पूछताछ की गई। संदेही के पास से मोटर साइकिल हीरो एचएफ डीलक्स कीमत करीब 80 हजार रुपए बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया, आरोपी के विरुद्ध लूट, चोरी एवं अवैध शराब के अपराध थाना लवकुश नगर, चंदला, गौरिहार में दर्ज हैं। विवेचना कार्यवाही जारी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here