
छतरपुर। सतना से उत्तर प्रदेश जा रहे सीमेंट से भरे ट्रक के चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। चालक को गंभीर चोटें आई हैं, उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल चालक के साले भैयालाल पाल ने बताया कि उसके जीजा देवीदीन पुत्र घनश्याम पाल निवासी बाहरपुरा थाना बमीठा ट्रक चलाने का काम करते हैं। बीते रोज वह सतना से सीमेंट लोड कर ट्रक को उत्तर प्रदेश के एक शहर में ले जा रहे थे, इसी दौरान शाम करीब 5 बजे बेलाताल के समीप उन्हें नींद की झपकी आ गई और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसी व्यक्ति ने देवीदीन को अस्पताल पहुंचाया, जिसके यहां सीमेंट का ट्रक जा रहा था। फिलहाल घायल का छतरपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।








