
छतरपुर। ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम हतना में एक युवक पेड़ से गिर गया जिस कारण से उसका पैर फ्रैक्चर हुआ है। बताया गया है कि हतना निवासी हनुमत यादव का 24 वर्षीय पुत्र सनी गांव में लगे एक आम के पेड़ पर चढ़ा हुआ था तभी उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर आ गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण सनी का पैर फ्रैक्चर हुआ है। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।








