Home डेली न्यूज़ यातायात पुलिस ने ओवरलोड रेत से भरे दो ट्रैक्टर पकड़े

यातायात पुलिस ने ओवरलोड रेत से भरे दो ट्रैक्टर पकड़े

8
0
Jeevan Ayurveda

पन्ना। पन्ना नगर में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 2 पहिया 4 पहिया एवं अन्य वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस के द्वारा अवैध रेत का ओवरलोड परिवहन करने वाले 2 ट्रैक्टर ट्रॉलियां को जप्त कर यातायात थाना प्रांगण पुलिस लाइन पन्ना में खड़ा करवाया गया है। ज्ञात हो कि पन्ना जिले में लंबे समय से चल रहे बिना नंबर के ट्रैक्टर टालियां रेत के अवैध परिवहन कर रहें है। जिनके खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा उक्त कार्यवाही की है। कार्यवाही के दौरान यातायात प्रभारी सहित स्टाप शामिल रहा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here