Home छतरपुर सड़क पर उतरे रोज-रोज की बिजली कटौती से परेशान लोग

सड़क पर उतरे रोज-रोज की बिजली कटौती से परेशान लोग

Jeevan Ayurveda

पुलिस और आम जनता के बीच हुई नोंकझोंक, घंटों तक चला हंगामा

छतरपुर। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बिजली की खपत दोगुनी हो गई है। ऐसे में शहर भर में लगातार केबल जलने और ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या सामने आ रही हैं। रोज बिजली जाने से लोगों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है।रोज की तरह बुधवार की रात भी जब बिजली गई तो नाराज लोगों ने विद्युत कार्यालय के बाहर हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। इस बीच आम लोगों ओर पुलिस के बीच भी काफी नोंकझोंक देखने को मिली। लोगों का कहना था कि रोज-रोज बिजली जाने के कारण वे भारी परेशानी में हैं। बिजली जाने के बाद विभाग के हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत की जाती है लेकिन कर्मचारी सुधार करने नहीं पहुंचते जिस कारण से उन्हें रात-रात भर जागना पड़ रहा है। काफी देर तक यह हंगामा चला, बाद में पुलिस की समझाइश पर लोग शांत हुए।इनका कहनाअत्यधिक गर्मी के चलते विद्युत ट्रांसफार्मर और केबल पर लोड बढऩे के कारण समस्या हो रही है। विभाग को निर्देशित किया गया है कि हेल्पलाइन नंबरों पर प्राप्त हो रही समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण करें।संदीप जी आर, कलेक्टर, छतरपुर

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here