Home छतरपुर कुंए में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत

कुंए में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत

Jeevan Ayurveda

एक महीने में सामने आई तीसरी घटना

छतरपुर। पिछले एक महीने के भीतर जल स्रोतों में डूबने से बच्चों की मौत होने की तीसरी हृदय विदारक घटना सामने आई है। ताजा मामला बमीठा थाना क्षेत्र की राजगढ़ पंचायत का है, जहां दो सगे भाईयों की कुंए में डूबने से मौत हुई है। इससे पहले चंदला और बमीठा थाना क्षेत्र में डूबने के कारण सगे भाईयों की मौतें हो चुकी हैं। पुलिस ने मृत बच्चों के शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजनों का घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजगढ़ पंचायत के ग्राम नादिया बेहर निवासी राम सिंह गौड़ का 15 वर्षीय पुत्र सुजान सिंह और 12 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र सिंह कुछ अन्य बच्चों के साथ गांव के एक अद्र्धनिर्मित कुंए में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक जितेन्द्र सिंह पानी में डूब गया जिसे बचाने के लिए सुजान सिंह गया था और वह भी डूब गया। अन्य बच्चों ने भागकर गांव वालों को जानकारी दी लेकिन जब तक गांव के लोग पहुंचे तब तक दोनों भाईयों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद बमीठा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकाल कर पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सगे भाईयों की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली वैसे ही पूरे गांव में मातम का माहौल निर्मित हो गया। घटना के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here