
विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर कन्या महाविद्यालय में सेमीनार आयोजित
छतरपुर। जिले में महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी के दौरान होनें वाली समस्याओं के प्रति जागरूक करनेें एवं मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के उद्वेश्य को लेकर विश्व माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन दिवस (28 मई) पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरपी गुप्ता के मार्गदर्शन में शासकीय शिक्षा कन्या महाविद्यालय छतरपुर में डाक्टर आयुषी सिंह मेडिकल ऑफिसर द्वारा सेमीनार आयोजित कर कॉलेज की छात्राओं को और महिला कर्मचारियों को जागरुक किया।डॉ. आयुषी सिंह ने कहा कि बढ़ते भारत की सोच में इस विषय पर बात करनी चाहिए। पीरियड्स एक जैविक प्रकृति है जिसे हर महिला को गुजरना पड़ता है। इस दोरान महिलाओ को साफ सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि संक्रमण से और इसे होने वाली बीमारी से बचा जा सके। ग्रामीण क्षेत्र में इसको आज भी एक अपवित्रता की नजऱ से देखा जाता है जो कि ये बहुत गलत है। डॉ.आयुषी सिंह का कहना है कि हर लडक़ी को उनके स्कूल के समय पर जानकारी देना बहुत जरूरी है ताकि उन्हें इसके बारे में पहले से पता हो और लोगो को इस बारे में बात करने से सरमाना नहीं चाहिए। लड़कियों को अपने घर की बड़ी महिलाओं से इस बारे में बात करनी चाहिए और कोई भी परेशानी हो तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इस अवसर पर छात्राओं ने भी डाक्टर आयुषी सिंह के सामने खुलकर अपने विचार रखे।









