Home छतरपुर नहीं थम रहा विद्युत कटौती का सिलसिला

नहीं थम रहा विद्युत कटौती का सिलसिला

Jeevan Ayurveda

परेशानी वार्डवासियों ने विभाग को सौंपा ज्ञापन

छतरपुर। भीषण गर्मी के बीच विद्युत कटौती का सिलसिला न थमने के कारण शहरवासी भारी परेशान हैं। आए दिन शहर के अलग-अलग इलाकों से परेशानी की खबरें सामने आ रही हैं। मंगलवार को वार्ड नंबर 22 के रहवासियों ने विभागीय कार्यालय में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या बताई और निदान कराने की मांग की।वार्ड 22 के पार्षद राम प्रसन्न शर्मा ने बताया कि पिछले 5 दिनों से हर रोज उनके वार्ड का ट्रांसफार्मर जल जाता है। शिकायत करने के बाद अगले दिन कर्मचारी सुधार करते हैं और कुछ ही घंटों बाद पुन: ट्रांसफार्मर जल जाता है। यह क्रम पिछले 5 दिनों से लगातार जारी है। वार्ड वासियों ने ज्ञापन देकर मांग की है कि उनके वार्ड के ट्रांसफार्मर को बदलवाया जाए ताकि रोज-रोज होने वाली समस्या से उन्हें निजात मिल सके।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here