Home छतरपुर सीईओ निर्वाचन म.प्र. ने मतगणना तैयारियों की समीक्षा कीमत

सीईओ निर्वाचन म.प्र. ने मतगणना तैयारियों की समीक्षा कीमत

9
0
Jeevan Ayurveda

गणना स्थल पर मोबाइल ले जाना रहेगा प्रतिबंधित

छतरपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. अनुपम राजन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी रिटर्निंग अधिकारी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 4 जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की गई। समीक्षा के प्रारंभ में श्री राजन ने प्रदेश में चारों चरणों की शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न होने पर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी। छतरपुर जिले के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. वर्चुअली शामिल हुए। इस दौरान एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मिलिंद नागदेवे सहित एएआरओ भी उपस्थित रहे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र श्री राजन ने प्रदेश के सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सर्तकता बनाये रखें और मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। मतगणना स्थल पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं और संसाधन उपलब्ध रहें। तेज गर्मी को देखते हुए ठंडा पानी, कूलर, पंखे, मेडिकल किट, एम्बुलेंस, अग्नि शामक यंत्र, फायर ब्रिगेड सहित सभी व्यवस्थाएं कर लें। बिजली की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करें। पावर बैक-अप प्लान और जनरेटर आदि की व्यवस्था भी रखें। मतगणना कर्मियों को दिया जा रहा गणना कार्य का प्रशिक्षण 31 मई तक पूरा कर लें। भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here