Home छतरपुर अपराधियों में खौफ पैदा करने एसपी ने किया पैदल मार्च

अपराधियों में खौफ पैदा करने एसपी ने किया पैदल मार्च

12
0
Jeevan Ayurveda

कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने सभी थाना प्रभारियों को मिले निर्देश

छतरपुर। जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सुरक्षित माहौल बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बीती शाम पुलिस अधीक्षक ने स्वयं कोतवाली थाना क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया।एसपी श्री जैन ने कोतवाली पुलिस के साथ चौक बाजार से छत्रसाल चौक तक के व्यस्ततम एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अन्य थानों के पुलिस बल ने सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बाजार परिसर में कैफे, पान दुकान, होटल, ढाबे, लॉज आदि का निरीक्षण किया। पैदल मार्च के दौरान एसपी श्री जैन ने जनसामान्य से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। पैदल गश्त के दौरान बिना कारण के घूम रहे लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस अधीक्षक की इस पहल से जिले के अपराधियों में खौफ का माहौल निर्मित हो रहा है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here