Home छतरपुर 13 जून को शुरु होगा श्री मारुति महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ

13 जून को शुरु होगा श्री मारुति महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ

Jeevan Ayurveda

शुरु हुआ यज्ञ शाला का निर्माण कार्य, फहराई गई पताका

छतरपुर। भगवान श्री संकट मोचन हनुमान जी महाराज के संरक्षण में श्री संकट मोचन सेवा समिति द्वारा शहर के श्री संकट मोचन मंदिर प्रांगण रावसागर तालाब, छतरपुर में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन 13 जून से 20 जून तक किया जाना है। सोमवार को मंदिर परिसर में तैयार की जा रही यज्ञ शाला के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया, साथ ही केसरिया पताका फहराई गई।श्री संकट मोचन मंदिर के महंत राजीव लोचनदास जी महाराज ने बताया कि उक्त आयोजन अजानभुज सरकार पीठाधीश्वर महंत जी भगवानदास श्रृंगारी के सानिध्य एवं कामदगिरि पीठाधीश्वर जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज के विशेष सानिध्य में संपन्न होगा। आज आयोजन की तैयारियों का वैदिक रीति-रिवाज से शुभारंभ किया गया है। जल्द ही आयोजन स्थल पर यज्ञ शाला का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान वे स्वयं कथा व्यास होंगे। यज्ञ प्रारंभ एवं कलश यात्रा का कार्यक्रम 13 जून गुरुवार को होगा। श्रीमद्भागवत कथा 14 जून शुक्रवार को प्रारंभ होगी। 20 जून शनिवार को यज्ञ, पूर्णाहुति एवं भण्डारे के साथ आयोजन विश्राम होगा। कथा का समय सायं 04 बजे से हरि इच्छा तक रहेगा। इस मौके पर ओमप्रकाश शर्मा जी महाराज, जानराय टौरिया के महंत कौशलेन्द्र दास महाराज, विमलदास महाराज, राजेन्द अग्रवाल, राजेश तिवारी, संजय नामदेव, पंकज पहारिया, उमेश सैनी, विष्णुदत्त चतुर्वेदी, अंकित विश्वकर्मा, विपिन गुप्ता, अभिलाष मिश्रा, राहुल पटैरिया, अभिषेक मिश्रा, राजेश तिवारी, मुन्ना महाराज आदि मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here