
डंडे और कुल्हाड़ी से की मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती
छतरपुर। सटई थाना क्षेत्र के ग्राम कटारा के एक रैकवार परिवार में लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते बीती रात रैकवार परिवार के एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को बुरी तरह पीटा है। मारपीट करने वाले घायल के चाचा हैं, जिन्होंने डंडे और कुल्हाड़ी से मारपीट की है। फिलहाल घायल का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।घायल मूलचंद्र पुत्र गोकुल रैकवार उम्र 24 ने बताया कि पुश्तैनी जमीन को लेकर उसके परिवार का चाचा कन्हैया रैकवार और धुप्पन रैकवार से विवाद चल रहा है। मूलचंद्र के मुताबिक बीती रात वह अपने खेत से घर की ओर रहा था। जैसे ही वह चाचा के घर के पास गुजरा वैसे ही कन्हैया रैकवार और धुप्पन रैकवार ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मूलचंद्र ने बताया कि डंडे और कुल्हाड़ी से उसके साथ मारपीट की गई है। घटना के बाद वह घायल अवस्था में सटई पहुंचा जहां रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए हैं।








